ग्राहको से भरी मार्केट में शाम को चला नगर निगम का अभियान, भूतनाथ के व्यापारियों ने जताया विरोध

■ व्यापारियों ने कहा कि ब्रिकी के समय शाम को ना चलाए अभियान, ऐसे में उत्पन्न होती है भगदड़ जैसी स्थिति, व्यापार को पहुँचता है नुकसान

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भूतनाथ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भूतनाथ बाजार में नगर निगम तीन दिन से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। जिसमें नगर निगम के द्वारा बुधवार को बंदी के दिन अभियान चलाकर व्यापारियों के लगे बोर्ड उखाड़ ले गये। उन्होने नगर निगम के इस अभियान पर आरोप लगाते हुए कहा कि फुटपाथ पर कब्जा करने वाले व्यापारियों को पहले ही अभियान की जानकारी मिल जाती है जिसके चलते वह अभियान टीम पहुँचने से पहले ही अपना सारा सामान बटोर ले जाते है। ऐसे में फुटपाथ पर कब्जा करने वाले व्यापारियों का कोई नुकसान नही होता है। इनके अभियान का सारा खामियाजा स्थायी दुकानदारों यानी व्यापारियों को भुगतना पड़ता है। व्यापारी देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम लोगो ने हमेशा नगर निगम के अभियान का सहयोग किया है, लेकिन सहयोग करने के बावजूद नगर निगम की टीम ने अपना अभियान शाम को 06 बजे तब चलाया जब पूरी मार्केट कस्टमर से भरी थी, मार्केट ग्राहको के मौजूद होने के बाद भी नगर निगम ने पूरी फोर्स के साथ अभियान चलाया। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का आरोप है कि शाम को मार्केट में बड़ी संख्या में ग्राहक होते है ऐसे में अभियान चलाना भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here