महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और गैस्ट्रो पर जागरूक करने के लिए आयोजित हुआ जागरूकता सेमिनार

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल महिला विंग और मैक्स हॉस्पिटल ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और गैस्ट्रो से संबंधित जानकारी देने के लिए मैक्स हॉस्पिटल में सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर फराह अरशद, डा हिमानी नेगी और डा अंकुर द्वारा ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और गैस्ट्रो से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि आज के समय में इन बीमारियों से लाखों औरतें ग्रसित हैं इनसे कैसे बचाव किया जाए यही इस सेमिनार का उद्देश्य है। लोगों को इससे संबंधी जानकारी प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल महिला विंग हमेशा समाज की महिलाओं के लिए काम करता है। महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी देश उन्नति करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here