जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने सामुदायिक स्वास्थ्य खैराबाद में लेबर रूम, आयुष्मान भारत वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पी0एन0सी0 वार्ड आदि निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

0
875

 

नवनीत दीक्षित जिला ब्यूरो

सीतापुर  जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने सामुदायिक स्वास्थ्य खैराबाद में लेबर रूम, आयुष्मान भारत वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पी0एन0सी0 वार्ड आदि निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान भारत वार्ड में भर्ती एवं लेबर रूम में भर्ती मरीजों से वार्ता की। लेबर रूम में भर्ती महिला मरीजों से वार्ता करते हुये प्रसव के बाद लिये जाने वाले शुल्क की भी जानकारी ली। जिस पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि नर्स द्वारा प्रसव के बाद शुल्क लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु महिलाओं से आधार कार्ड व बैंक खाता की छायाप्रति प्रसव से पूर्व या प्रसव के बाद प्राप्त किया जाये ताकि उसका लाभ महिलाओं को मिल सके। उन्होंने प्रसव के दौरान भर्ती मरीजों के रजिस्टर का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि रजिस्टर का रिकार्ड सही से अंकित किया जाये तथा चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई के निर्देश भी दिये। साथ ही लेबर रूम की सही ढंग से साफ-सफाई के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। मरीजों से वार्ता करते हुये दिये जाने वाले भोजन की जानकारी ली। साफ-सफाई हेतु अतिरिक्त सफाई कर्मी एवं वार्ड बॉय की मांग कर ली जाये। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होने वाले ब्लड टेस्ट की भी जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिये कि बुखार से पीड़ित मरीजों का डेंगू एवं मलेरिया का ब्लड टेस्ट अधिक से अधिक किया जाये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशिक्षण आयोजित कराया जाये ताकि चिकित्सक इमरजेंसी पड़ने पर आक्सीजन प्लांट से मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध करा सकें। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी को प्रदर्शित करने के लिये डिस्प्ले बोर्ड अपडेट कराने के निर्देश दिये। आशाओं के लम्बित भुगतान की जानकारी लेते हुये अभी तक हुयी बैठकों की जानकारी प्राप्त की। आज की गयी ओ0पी0डी0 में आये हुये कुल मरीजों की जानकारी लेते हुये कहा कि ज्यादा से ज्यादा ओ0पी0डी0 की जाये। सर्पदंश से पीड़ित को लगायी जाने वाली ए0एस0बी0 वैक्सीन की जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन दी जाये। कोल्ड चैन का निरीक्षण करते हुये स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही लाइट जाने के उपरान्त वैकल्पिक विद्युत की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने एन0एच0एम0 के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद में 50 बेडेट फील्ड हॉस्पिटल के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिये कि सभी कार्य मानक के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ कराये जाये। समय से कार्य को पूर्ण किया जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि दूसरी किश्त हेतु पत्राचार किया जाये ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके तथा निर्माणाधीन हॉस्पिटल का नक्शे का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि स्टीमेट के अनुसार ही कार्य कराया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here