सेंट जोसेफ स्कूल की राजाजीपुरम शाखा में हुआ प्रधानमंत्री की मन की बात का लाइव प्रसारण, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य भाजपाईयों ने सुनी “मन की बात”

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने का आयोजन सेंट जोसेफ कालेज समूह की राजाजीपुरम शाखा में किया गया। जिसमें बडी़ संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सेंट जोसेफ कालेज की राजाजीपुरम शाखा के नीरू स्मृति सभागार में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
साथ ही प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित स्थानीय पार्षद गौरी शिवपाल सांवरिया, कौमुदी त्रिपाठी, अजय दीक्षित, पश्चिम मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा व सैकडो़ं की संख्या मे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 113वेंं संस्करण को सुना। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल और प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने परंपरा के अनुसार तुलसी का पौधा और अंग वस्त्र प्रदान करके किया। इस अवसर पर निदेशक, स्कवाड्न लीडर रिटा0 राखी अग्रवाल आदि ने भी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here