तीन भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज
सीतापुर उत्तर प्रदेश में सरकारी, निजी व अन्य जमीनों पर कब्जा कर भूमाफियाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था। लेकिन अब प्रदेश सरकार भूमाफियाओं को जड़ से खत्म करने के मूड में दिख रही है।सरकारी जमीनों को बेचने वाले तीन भू माफिया के खिलाफ शुक्रवार को लेखपाल की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
लेखपाल राहुल ने तहरीर देकर बताया कि शहर के पूर्णागिरी निवासी उत्तम सिंह पर जमीन कब्जाने समेत कई आरोप हैं। बताया कि तहसील सदर की गाटा संख्या 156 का क्षेत्रफल 0.733 हेक्टेयर है। जोकि नवीन परती के नाम से दर्ज है। इसकी करीब 70 प्रतिशत क्षेत्रफल पर पक्का निर्माण कराया गया है।सदर तहसील क्षेत्र की जिस नवीन परती भूमि को बेचा गया उसकी मालियत करीब पांच करोड़ बताई जा रही है
बची भूमि आवासीय प्लाट के रूप में खाली पड़ी है। इस भूमि पर बसे लोगों ने बताया कि उत्तम सिंह ने ये प्लाट दिए हैं। निवासियों ने विक्रय पत्र भी टीम को दिखाए। विक्रय पत्र में बेची गई भूमि के गाटा संख्या 156 का अंश होने की बात लिखी मिली। इस काम में उत्तम सिंह, संजय श्रीवास्तव व विशाल धनेजा शामिल रहे। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि उत्तम सिंह, संजय श्रीवास्तव और विशाल धनेजा के साथ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 156 क्षेत्रफल 0.733 का लगभग 70 फीसद क्षेत्रफल पक्के निर्माण से आच्छादित है। 30 फीसद स्थान खाली है। उत्तम सिंह ने लोगों को प्लाट दिलाए हैं और जमीन की बिक्री विशाल धनेजा ने की है।
विशाल ने ऐसा तब किया है जब वह उक्त भूमि के संक्रमणीय भूमिधर भी नहीं थे। गाटा संख्या 156 के नाम अन्य गाटा दिखाकर जमीन बिक्री की गई और लोगों को गाटा संख्या 156 पर कब्जा दिया गया। इसमें उत्तम सिंह व संजय श्रीवास्तव संलिप्त हैं।तहसील में सात सितंबर को एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक की गई। इसमें विशाल धनेजा, उत्तम सिंह, संजय श्रीवास्तव को भूमाफिया चिह्रित किया गया है।