Search News

लखीमपुर खीरी में मेले के झूले से फिसली लड़की हवा में लटकी, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई, विडिओ देख लोगों के उड़े होश॥

लखीमपुर खीरी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 5, 2024

कैनविज टाइम्स/ डिजिटल डेस्क। लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव में बुधवार शाम को झोलहू मेले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 14 साल की किशोरी मेले में झूले पर बैठी थी, तभी अचानक झूला चलने से वह फिसल गई। गिरते समय उसकी किस्मत ने साथ दिया और उसने झूले का एंगिल पकड़ लिया, जिससे वह हवा में लटक गई। लड़की के लटकते देख लोग हैरान रह गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। लड़की मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। करीब 60 फुट की ऊंचाई से लटकी हुई लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 30 सेकेंड तक एंगिल पकड़कर लटकी रही। इसके बाद झूले को धीरे-धीरे घुमाया गया और लड़की को नीचे उतारा गया। हादसे के बाद लड़की बुरी तरह सहम गई थी। बताया गया है कि झूला संचालक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसके कारण झगड़े के दौरान झूला अचानक चल पड़ा। घटना के बाद झूले को बंद कर दिया गया। यह घटना मेले में मौजूद लोगों के लिए एक खौ़फनाक अनुभव बन गई, लेकिन लड़की की सूझबूझ और किस्मत से वह बच गई।

 

 

 

 

Breaking News:

Recent News: