Search News

हादसे में स्कूटी सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत - बच्ची घायल 

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 2, 2024


कैनविज टाइम्स, लखनऊ ।। करछना प्रयागराज औद्योगिक  थाना अंतर्गत छरिबना गांव के सामने सोमवार दोपहर बाद TUB कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में 10 साल की बच्ची घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूर्व प्रधान अपनी पत्नी और नातिन को लेकर एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
इंडस्ट्रियल  एरिया थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव निवासी रईस अहमद (62) पुत्र अब्दुल जब्बार अपने गांव के पूर्व प्रधान थे। वह अपनी पत्नी अंजुमन बानो (56) और नातिन ईलमा (10)  को लेकर सोमवार को दोपहर बाद स्कूटी से एक निमत्रंण में जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के ही संडवा कला कालोनी में जाना था। छरिबना गांव के सामने एक TUB कार वाले ने उनकी स्कूटी में जाेरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए।
टक्कर इतनी  जोरदार थी कि पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके पास मिले मोबाइल के जरिए घरवालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। बच्ची इलमा को अस्पताल ले जाया गया। पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी को भी पुलिस ने सीएचसी करछना भेजा। जहां डाक्टरों े पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के मौत की पुष्टि की। इल्मा का दाहिना पैर टूट गया है और उसकी हालत गंभीर है। उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया है। 

हादसे की सूचना  के बाद पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि अभी चार पहिया वाहन से एक्सीडेंट की बात सामने आई है। लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: