Search News

एकनाथ शिंदे ने कहा, बीजेपी का सीएम मुझे मंजूर है, मोदी-शाह का फैसला सिर आंखों पर, फडणवीस का रास्ता साफ।

महाराष्ट्र
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: December 2, 2024

ठाणे: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर यह सुनिश्चित किया कि वे किसी भी तरह की अड़चन न रखें। सीएम पद पर दावा छोड़ते हुए शिंदे ने कहा कि उन्हें बीजेपी का मुख्यमंत्री मंजूर है और वह बीजेपी के सीएम कैंडिडेट का समर्थन करेंगे। शिंदे ने यह भी कहा कि महायुति महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने अपने कार्यों के लिए कहा कि उन्होंने सिर्फ महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया, न कि अपनी लोकप्रियता के लिए। पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए शिंदे ने कहा कि मोदी ने हमेशा उनका चट्टान की तरह समर्थन किया और वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे। शिंदे ने यह भी कहा कि वह रोने वालों में से नहीं, बल्कि लड़ने वालों में से हैं और वह नाराज या दुखी नहीं हैं।

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि उन्हें यह बहुमत महायुति के काम के कारण मिला और जनता ने इस पर भरोसा जताया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सीएम रहते हुए आम आदमी की परेशानियों को समझा और उनके लिए काम किया। उन्होंने योजनाओं के बारे में भी बताया, जैसे लाडली बहन, लाडली शेतकारी और लाडला भाई योजनाएं, जो उन्होंने गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए शुरू की थीं।

बीजेपी हाईकमान ने देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया है, और बताया जा रहा है कि महायुति के तीनों दल मिलकर सरकार बनाएंगे। अजित पवार सीएम के रेस से बाहर हो चुके हैं और फडणवीस को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। बीजेपी के नेता सुधीर मुंगेटवार ने कहा कि पार्टी ने 132 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है और जल्द ही सीएम का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने सीएम पद छोड़ने के बदले गृह मंत्रालय की मांग की है।

Breaking News:

Recent News: