Search News

एसपी ने शुक्रवार परेड के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण

गोण्डा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 6, 2024

कैनविज टाइम्स/ डिजिटल डेस्क/ गोण्डा: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया।सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ग्रहण की तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया।परेड के निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक एवं आरक्षियों,महिला आरक्षियों की टोलीवार ड्रिल भी कराई तथा टर्नआउट को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेकर प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने
एचओबी रजिस्टर व सीसीटीवी को चेक कर उनकी क्रियाशीलता और अधिक सक्रिय करने व क्वार्टर गार्ड परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव के सम्बन्ध में आर्मोरर को दिशा-निर्देश दिए साथ ही कैस कार्यालय पहुंचकर वेतन प्रपत्रों व अन्य पत्रावलियों को चेक किया गया तथा सही से रखरखाव व अद्यतनन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया एसपी ने परिवहन शाखा पहुंचकर वाहनों के उचित रखरखाव, देख रेख, साफ-सफाई तथा सर्विस आदि कराते रहने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही वाहनों में लगे उपकरणों का उपयोग कराकर देखा गया तथा पायी गयी कमियों को तत्काल दूर कराने हेतु निर्देशित किया।

 

 

पुलिस अधीक्षक ने स्टोर रूम को चेक कर आवश्यकतानुसार स्टोर प्रभारी को थानो में सामान वितरण करने तथा सामानों का सही से रखरखाव करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए।पुलिस लाइन बैरक,पुलिस कैंटीन,आवासीय भवन,परिसर का निरीक्षण कर प्राप्त कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर भोजन को चखा गया तथा जवानों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक युक्त भोजन तैयार करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।तत्पश्चात महोदय द्वारा आदेश कक्ष में पुलिस कर्मियों का अर्दली कर विभिन्न गार्दो के रजिस्टरों को चेक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी कर्म  चारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: