बीकेटी,लखनऊ
शनिवार को बख्शी का तालाब तहसील में जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।इस मौक़े पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये।जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना भी सुनिश्चित किया जाये।प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। समाधान दिवस में जनसुनवाई से पहले जिलाधिकारी द्वारा खतौनी रूम,कानूनगो कक्ष,लेखपाल कक्ष,स्वान कंप्यूटर रूम आदि का किया निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई कक्षों में प्रपत्र टेबल आदि पर रखी मिली जिसके लिए निर्देश दिए कि तहसील के सभी कमरों में रैक बनवाने के लिए जिले पर प्रस्ताव भेजा जाए और प्रपत्रों को रैक में रखा जाएं साथ ही तहसील परिसर में जो भी निष्प्रयोज्य वस्तुएं पड़ी है,उनका निस्तारण तत्काल कराया जाए।खतौनी रूम में जा कर जिलाधिकारी द्वारा खतौनी जारी करने की प्रक्रिया को भी देखा और जनता से मानक के अनुसार फीस ली जा रही है इसका भी सत्यापन किया तथा द्वारा कानूनगो कक्ष में रखे निस्तारित वरासत के प्रकरणों का सत्यापन स्वयं अपने द्वारा किया गया की निस्तारण करने में कोई त्रुटि तो नहीं हुई,इस मौक़े पर तहसील बीकेटी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 256 प्रकरण प्राप्त हुये,जिसमें से 89 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 51 में से 12 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण,तहसील मलिहाबाद में 140 में से 21 प्रकरण का निस्तारण,तहसील बी0के0टी0 में 256 में से 89 प्रकरण का निस्तारण,तहसील मोहनलालगंज में 172 में से 33 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 119 में से 12 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये।समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की ऐसे प्रकरण जो तहसील दिवसों और जन सुनवाई में बार बार आते है उनका गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और अगर प्रकरण निस्तारण योग्य है उसको तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तहसील बीकेटी सतीश चंद्र त्रिपाठी,तहसीलदार बीकेटी,पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
