Search News

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की घातक स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, वैश्विक मीडिया में गूंज

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओजेके में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी, ब्रिटिश और कतर मीडिया ने इसे कैसे रिपोर्ट किया? जानें पूरी जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 7, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का एक विशेष सैन्य अभियान है, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के समन्वय से चलाया गया, जिसमें अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों का उपयोग किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करना था।

क्यों हुआ यह हमला?

 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमला हुआ था, जिसमें दो दर्जन निहत्थे नागरिक मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान को इन आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन पाकिस्तान ने दो हफ्ते तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को चिन्हित किया और उन पर हमला किया।

भारतीय सेना ने कहा, "यह ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। किसी भी देश को आतंकवाद को बढ़ावा देने का अधिकार नहीं है, और हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।"

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह भारत का वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख है। भारत ने इस कार्रवाई के जरिए संदेश दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा।

Breaking News:

Recent News: