Search News

ऑपरेशन सिंदूर: सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर दागीं 25 मिसाइलें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीक निशाने वाली रक्षा प्रणालियों से नौ आतंकी ठिकानों पर 25 मिसाइलें दागीं। इनमें पांच ठिकाने पीओके में और चार पाकिस्तान में स्थित थे।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 7, 2025

 कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक और निर्णायक कदम उठाते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 25 मिसाइलें दागी गईं। सटीक निशाना साधने वाली रक्षा प्रणालियों का उपयोग करते हुए यह ऑपरेशन 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से 1:30 बजे तक 25 मिनट के भीतर संपन्न हुआ।

क्यों जरूरी था ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य उन आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था, जहां आतंकियों को भर्ती कर प्रशिक्षित किया जाता था। इन ठिकानों से आतंकवादी न केवल भारत में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजे जाते थे। सशस्त्र बलों ने खास ध्यान रखा कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों, रिहायशी इलाकों और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाए गए नौ आतंकी शिविरों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित थे। ये ठिकाने आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्र थे।

1. सवाई नाला कैम्प, मुजफ्फराबाद, पीओके

स्थान: नियंत्रण रेखा से 30 किमी दूर

संबंध: लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख कैम्प

इतिहास: यह शिविर 2000 में स्थापित हुआ था।

आतंकी गतिविधियां: 2024 में सोनगर्म और गुलमर्ग में हुए आतंकी हमलों और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के आतंकी इसी शिविर में प्रशिक्षित हुए थे।

पाकिस्तानी कनेक्शन: यहां पाकिस्तान की फौज और आईएसआई के अधिकारी अक्सर आते थे।

पाकिस्तान स्थित चार अन्य आतंकी ठिकाने

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में स्थित चार आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। ये शिविर आतंकियों को प्रशिक्षण देने और उनके मानसिकता में कट्टरपंथ भरने के लिए जाने जाते थे।

ऑपरेशन की रणनीति और परिणाम

सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर में सटीकता और संयम का परिचय देते हुए केवल आतंकियों के ठिकानों को ही निशाना बनाया। इस पराक्रम से आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं, और भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक के खिलाफ कोई रियायत नहीं दी  जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर भारत के सशस्त्र बलों की मजबूत रणनीतिक सोच और उच्च तकनीकी क्षमताओं का प्रतीक है। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस ऑपरेशन से न केवल आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त हुए, बल्कि उनकी योजनाओं पर भी करारा प्रहार हुआ।

Breaking News:

Recent News: