Search News

गोंडा में पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 48 से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे पासी मारा गया। उस पर हत्या, लूट, अपहरण समेत 48 से अधिक मामले दर्ज थे।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 20, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 


गोंडा में पुलिस को सोमवार की रात क़ो बड़ी कामया बी हासिल हुई है एनकाउंटर में गोण्डा पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे पासी को मार गिराया गया है।अधिकारी ने बताया कि मुख बिर की सूचना पर गोण्डा पुलिस ने बदमाश की घे राबंदी की लेकिन खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी इस दौरान एक गोली एसएचओ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी. हालांकि,इस हमले में वह बाल-बाल बच गए वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे ढेर हो गया।बता है कि भुर्रे ने 24 अप्रैल को चोरी की एक घटना में एक शख्स की हत्या की थी उसके खिलाफ 48 मुकदमे दर्ज थे।इसमें हत्या,अ पहरण और लूट जैसे मामले शामिल है भुर्रे एक शा तिर किस्म का अपराधी था,जिसने कई वारदातों को अंजाम दिया था,पुलिस काफी टाइम से उसे तलाश रही थी बीती रात पुलिस व एसओजी टीम से उसकी मुठभेड़ हो गई जिसमें वह ढेर हो गया। 


मालूम हो कि,बदमाश भुर्रे पासी के खिलाफ हत्या, लूट,डकैती जैसे 48 से ज्यादा केस दर्ज थे।भुर्रे पा सी ने 24 अप्रैल को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव में रहने वाले देवीदीन के घर पर अपने साथियों के साथ चोरी की थी।यहां भागते वक्त उसे देवीदीन के छोटे भाई शिवदीन ने देख लिया। शिवदीन ने उसका करीब 100 मीटर तक दौड़कर पीछा किया और भुर्रे को पकड़ लिया।इस दौरान भुर्रे ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और शिवदीन के सीने में गोली मार दी।इससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद से ही भुर्रे फरार है।इस मा मले में पुलिस सोनू की सरगर्मी से तलाश कर रही थी बीती रात सोनू से पुलिस की मुठभेड़ उमरी बेग मगंज थाना क्षेत्र में हुई,जहाँ गोली लगते ही सोनू जमीन पर गिर गया,जिस पर पुलिस उसे अस्पता ल ले गई,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कार तूस बरामद किया है।

 

Breaking News:

Recent News: