Search News

जलभराव से मिलेगी राहत, मानसून से पहले दुरुस्त होंगी गाजियाबाद की सड़कें

गाजियाबाद में 150 करोड़ की लागत से पांच जोनों में सड़कों व नालियों की मरम्मत का कार्य जारी, मानसून से पहले जलभराव से राहत देने की तैयारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

गाजियाबाद शहर में 15वें वित्त आयोग 2024-25 के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये की लागत से पांचों जोनों में विकास कार्य जोरों पर हैं। नगर निगम की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने और जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदिरापुरम और वसुंधरा जैसे क्षेत्रों में 83 करोड़ रुपये, सिटी जोन में 18 करोड़, कविनगर जोन में 19 करोड़, मोहन नगर जोन में 18 करोड़ और विजयनगर जोन में 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी दी कि यह कार्य मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा ताकि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिले। मुख्य कार्यों में सड़कों की मरम्मत, नालियों व नालों की सफाई व सुधार कार्य शामिल हैं। इस परियोजना से लोगों को सुगम यातायात और साफ-सुथरा वातावरण मिलने की उम्मीद है।

Breaking News:

Recent News: