Search News

तेज हवाएं और गरज वाले बादलों का अलर्ट, तापमान रहेगा नियंत्रित

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी, हवाएं 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, गर्मी से राहत की उम्मीद।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 1, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।

 

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है, जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। दिल्ली-NCR में इसके प्रभाव से तीन दिनों तक मौसम राहतभरा रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी।


अप्रैल के अंत में जहां तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था, वहीं अब मई की शुरुआत में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हीटवेव जैसी स्थिति से फिलहाल राहत रहेगी।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों में न रहें, और बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Breaking News:

Recent News: