Search News

दिल्ली चुनाव 2025: 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को परिणाम होंगे घोषित

चुनाव
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 7, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने तिथियाँ घोषित कर दी हैं। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा और इसके परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

इस बार के चुनाव में, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, और सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीतियाँ तैयार करना शुरू कर दिया है। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

चुनाव परिणामों का इंतजार करना हर चुनावी सत्र में एक अहम चरण होता है, और यह परिणाम दिल्ली की राजनीति के अगले दिशा-निर्देश तय करेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस सहित अन्य दल अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे, और यह चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।

चुनाव प्रचार में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें: CEC

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि शिष्टाचार का ध्यान रखें. महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें. चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें. 

2:41 PM(3 मिनट पहले)

Delhi Election Date 2025: दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे. 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे. चुनाव हम सबकी साझी विरासत है.

2:28 PM(16 मिनट पहले)

ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है: CEC

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है. ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता. चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है. 

2:25 PM(19 मिनट पहले)

चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM तैयार होती है: CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है. कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती. लेकिन ईवीएम पर शक जताने की कोशिश की गई. चुनाव से सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाती है. एजेंट के सामने ईवीएम सील होती है. मतदान के बाद ईवीएम सील की जाती है. ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है. ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. 

2:17 PM(27 मिनट पहले)

आरोप सुनकर दुख होता है: CEC राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि आरोपों को सुनकर दुख हता है. कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है. वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई है. धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए हैं. चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं. सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है. पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है. 

2:07 PM(37 मिनट पहले)

उम्मीद है कि आने वाले समय में लोकतंत्र और मजबूत होगा: मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें. युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें. लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा. 

1:56 PM(47 मिनट पहले)

दिल्ली में CM आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी

दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा. 2020 के चुनाव में आतिशी पहली बार इस सीट से से जीती थीं. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. 

1:52 PM(52 मिनट पहले)

पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था ऐलान

दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 जनवरी को हुआ था. दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था. पिछली बार 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी, जबकि 11 फरवरी को नतीजे आए थे. 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 

1:03 PM(एक घंटा पहले)

दिल्ली चुनाव के पिछली बार के क्या रहे हैं नतीजे?

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है. 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं. दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार था, जब किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती थीं. वहीं, 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी ने 8 सीटें जीती थीं. जबकि, कांग्रेस पिछले दो चुनाव से एक भी सीट नहीं जीत सकी है.

 

दिल्ली में कितने वोटर्स बढ़े?

दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं. 2020 के चुनाव के वक्त दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे जबकि, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1.52 करोड़ से ज्यादा थी.

1:01 PM(एक घंटा पहले)

दिल्ली में कुल कितने हैं वोटर्स?

दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.  

1:00 PM(एक घंटा पहले)

चुनाव आयोग ने दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट की थी जारी

चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.  

Posted by; BINDUSHA TEWARI 

Breaking News:

Recent News: