Search News

IRCTC मैजेस्टिक साउथर्न टूर पैकेज: मैसूर से कोयंबटूर तक 8 दिन की हवाई यात्रा, जानें किराया व बुकिंग डिटेल

IRCTC लखनऊ ने लॉन्च किया "मैजेस्टिक साउथर्न" एयर टूर पैकेज — 19 से 26 अगस्त 2026 तक मैसूर, कूर्ग, ऊटी व कोयंबटूर की सैर। जानें किराया, ठहरने की सुविधा और बुकिंग प्रक्रिया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 21, 2026

IRCTC का 'मैजेस्टिक साउथर्न' हवाई टूर पैकेज: मैसूर से कोयंबटूर तक 8 दिन की शानदार यात्रा, जानें पूरा शेड्यूल और किराया

लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने "मैजेस्टिक साउथर्न – मैसूर से कोयंबटूर" नाम से आकर्षक हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम IRCTC के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा संचालित यह टूर 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

7 रात, 8 दिन में मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर की सैर

इस पैकेज में पर्यटकों को मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों के लिए लखनऊ से बेंगलुरु तक तथा कोयंबटूर से लखनऊ तक हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई है। ठहरने की सुविधा तीन सितारा होटलों में तथा भोजन की समुचित व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।

दर्शनीय स्थल: मंदिरों से लेकर बगीचों तक

यात्रा के दौरान पर्यटक इन प्रमुख स्थलों का दर्शन और भ्रमण करेंगे:

  • श्रीरंगपट्टनम मंदिर
  • मैसूर पैलेस
  • वृंदावन गार्डन
  • चामुंडी मंदिर
  • कूर्ग का स्वर्ण मंदिर
  • दुबारे हाथी शिविर
  • भागमंडला मंदिर
  • अब्बे फॉल्स
  • ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर
  • देवदार के जंगल
  • ऊटी बोटैनिकल गार्डन
  • ऊटी झील
  • रोज गार्डन
  • चाय संग्रहालय
  • डोड्डाबेट्टा चोटी
  • कोयंबटूर स्थित विश्व प्रसिद्ध आदियोगी शिव प्रतिमा

जानें पैकेज का पूरा किराया

IRCTC ने पैकेज का किराया इस प्रकार निर्धारित किया है:

श्रेणीकिराया (प्रति व्यक्ति)
एक व्यक्ति के लिए₹73,000
दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर₹53,000
तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर₹49,800
बच्चे (माता-पिता के साथ, बेड सहित)₹42,300
बच्चे (माता-पिता के साथ, बिना बेड)₹34,800

कैसे करें बुकिंग?

IRCTC के अनुसार, इस टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में IRCTC कार्यालय से अथवा IRCTC टूरिज्म वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Breaking News:

Recent News: