Search News

‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचीं यामी गौतम धर, रूमी दरवाजे पर दिखा देशी अंदाज

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 15, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रचार के सिलसिले में अभिनेत्री यामी गौतम धर नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहर की ऐतिहासिक धरोहर रूमी दरवाजे का दौरा किया। ऐतिहासिक इमारत की पृष्ठभूमि में यामी का सादगी भरा देसी अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा। यामी गौतम धर इस दौरान बैंगनी रंग के खूबसूरत भारतीय परिधान में नजर आईं। उनके कानों में नक्काशीदार झुमके और खुले बाल उनके लुक को खास बना रहे थे। पारंपरिक परिधान में उनकी सादगी और खूबसूरती ने पूरे अंदाज में चार चांद लगा दिए। रूमी दरवाजे की ऐतिहासिक भव्यता के बीच यामी का यह पारंपरिक रूप लखनऊ की तहजीब और खूबसूरती से मेल खाता नजर आया। फिल्म के प्रचार के बीच अभिनेत्री का यह अंदाज भी खास रहा।

Breaking News:

Recent News: