पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। गौहनियां रेलवे फाटक के पास माधौटांडा रोड स्थित के.के. पुरम पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और समाजवादी विचारधारा हमेशा सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
पूर्व जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं शाने अली ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और शोषितों की आवाज बनकर उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे। उनका सादा जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। नेताजी के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व जिला महासचिव यूसुफ कादरी, शाने अली, पूर्व चेयरमैन पीलीभीत राजीव कुमार अग्रवाल टीटी, प्रदीप सोनकर, सपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, बालकराम सागर, हरिपाल सिंह लोधी, काशीराम सरोज, सपा कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन कादरी, जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, चैतन्य गिरी, भगवानदास वर्मा, सतनाम सिंह देओल सत्ता, नरेश कुमार सागर, ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, नगराध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
