Search News

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन

पूरनपुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज। सेक्टर मजिस्ट्रेट संजा बन राम ने दर्जनों मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। रैंप, शौचालय, पेयजल और बीएलओ की उपस्थिति समेत 20 बिंदुओं पर हुई जांच।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: November 21, 2026

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन

पूरनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट संजा बन राम ने क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर रैंप, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बीएलओ और सुपरवाइजर की उपस्थिति सहित कुल 20 बिंदुओं पर जांच की गई। इस दौरान गढ़ा कला, मोहनपुर, गोविंदपुर, सेहरामऊ उत्तरी, दौलतपुर, हमीरपुर और जोगराजपुर समेत कई गांवों के बूथों का भ्रमण किया गया।

इस अभियान में विधानसभा सुपरवाइजर एवं नोडल संकुल शिक्षक श्री हुकुम सिंह भी पूरे समय सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना और चुनावी तैयारियों को दुरुस्त करना रहा।

Breaking News:

Recent News: