Search News

वादे पर खरी उतरीं पार्षद राजकुमारी मौर्य, एक करोड़ से बनेगी सेक्टर-एच की सड़क

जानकीपुरम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: November 20, 2026

• इसी माह वार्ड में 05 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का भी होगा शिलान्यास, पेवर मशीन से कराया जाएगा सड़क निर्माण

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। जनप्रतिनिधि जब जनता से किए वादों को धरातल पर उतारते हैं तो लोगों का भरोसा और मजबूत होता है। कुछ ऐसी ही मिसाल जानकीपुरम द्वितीय वार्ड की पार्षद राजकुमारी मौर्य ने पेश की है। गुरुवार को उन्होंने सेक्टर-एच में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण आधुनिक पेवर मशीन से कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद राजकुमारी मौर्य ने बताया कि वार्ड में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास भी इसी माह कराया जाएगा। उन्होंने सहारा स्टेट में तालाब निर्माण सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विकास कार्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ ही क्षेत्रीय जनता के विश्वास और समर्थन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। जनता का सहयोग ही उन्हें लगातार बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वहीं, सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पार्षद ने इसी वर्ष सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहती हैं और अपने वादों को पूरा करने में पीछे नहीं हटतीं। उनके कार्यों में 'प्राण जाए पर वचन न जाए' की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। गौरतलब है कि राजकुमारी मौर्य को हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा, अवध प्रांत का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रीय समर्थकों में भी उत्साह है।

Breaking News:

Recent News: