Search News

परवरिश स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने डांडिया पर थिरकाए कदम, खुशियों के रंगों से सजा उत्सव

डांडिया उत्सव
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 16, 2026

• हर पर्व को यादगार बनाने की पहल, बच्चों के साथ उत्साह से मनाया डांडिया उत्सव

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। निराला नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की संस्था परवरिश स्कूल में शुक्रवार को डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया की धुन पर उत्साह के साथ कदम थिरकाए। रंग, संगीत और उल्लास से सजे इस आयोजन ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। इस मौके पर परवरिश स्कूल की डायरेक्टर डॉ. कुसुम कमल ने कहा कि स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ हर पर्व को इसी तरह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को खुशियों के पल देना और इन खास लम्हों को उनकी यादों का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लाते हैं और दिव्यांग बच्चों को भी इन खुशियों में समान रूप से शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। डॉ. कुसुम कमल ने समाज के लोगों से अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों को स्नेह, सम्मान और सहयोग दें, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को प्रोत्साहन और अपनापन देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में नेहा मिश्रा, काजोल पाठक, एडवोकेट आरके द्विवेदी सहित स्कूल के स्टाफ सदस्य और दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: