Search News

दशहरे पर परिवार संग मनोरंजन का तोहफा, सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘नई नवेली’

फिल्म
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: October 16, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। दशहरे के त्योहार पर परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद लेने वालों के लिए फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर दर्शकों को हंसी-मजाक, संगीत, भव्य दृश्यों और अप्रत्याशित घटनाओं से भरपूर कहानी का अनुभव कराने का वादा करती है। अभिनेत्री यामी गौतम धर अभिनीत यह फिल्म मेरठ के एक मस्तमौला अवस्थी परिवार की कहानी पर आधारित है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, मनोरंजन और फैंटेसी का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। कहानी में ऐसे कई दिलचस्प मोड़ हैं, जो दर्शकों को बांधे रखने के साथ उन्हें चौंकाने का काम करेंगे। खास बात यह है कि जब दर्शक कहानी को समझने लगेंगे, तभी एक अप्रत्याशित मोड़ कहानी को नया रंग देगा। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। निर्माताओं ने इसे इस तरह तैयार किया है कि बच्चे हों या बुजुर्ग, हर उम्र के दर्शक परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद ले सकें। त्योहारी माहौल में रिलीज हुई ‘नई नवेली’ उन दर्शकों के लिए एक विकल्प है, जो दशहरे की छुट्टी को परिवार के साथ मनोरंजक बनाना चाहते हैं। हंसी, संगीत, कल्पनाओं और रोमांच से सजी यह फिल्म बड़े पर्दे पर पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव देने के उद्देश्य से पेश की गई है।

Breaking News:

Recent News: