Search News

नगरपालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने गौ वंशो की पूजा कर जरूरत मंदो को बाँटे कम्बल

गऊ माता की सेवा से मिलती है मन की शांति - अभिषेक गुप्ता
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 15, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।खैराबाद , मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने पहले स्नान ध्यान करके मंदिरों मे भागवान के दर्शन किये उसके बाद यथा उचित लोगो को दान भी किया आज मंगलवार की सुबह  नगरपालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने सुबह सुबह मंदिर जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी को खिचड़ी कम्बल व दक्षिणा प्रदान किया।


आज सुबह सुबह निज निवास शांतिनगर में कस्बा व गांवों से सैकड़ो  बच्चों व महिलायें एकत्रित होने शुरू हो गए। इस बीच जरूरत मंद लोगो को 1100
कंम्बल बाटे इसी क्रम मे  नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने हटौरा गौशाला आकर गौ पूजन किया  साथ ही स्टाफ व जरूरत मंदो को कंम्बल भी बाटे। इसअवसर पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, मनोज राणा,सभासद विष्णु गौतम, कुलदीप जायसवाल आदि ने विधि विधान से गौ पूजन कर गौ वंशो को गुड़ चना खिलाकर गौ वंशो को सरंक्षित करने पर विस्तृत चर्चा की।
इसके अलावा कुलदीप जायसवाल, व संतोष जायसवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में  जरूरत मंदो को कंम्मल बाटे इस मौके पर नगरपालिका ईवो प्रेम शंकर  गुप्ता नगरपालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता , मनोज राणा प्रदीप कुमार जयप्रकाश आदि सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे ।

Breaking News:

Recent News: