नपा ने वितरण किया सफाई कर्मचारियों मे गर्म कपडा
कुशीनगर । हाड कपकपाने वाली ठंड व बढते शीतलहर को देखते हुए हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी पडरौना नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के ने सफाईकर्मचारियों को ठण्ड से बचाव के लिए जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर तथा विंडचीटर वितरण किया।
नगरपालिका के जलकल भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सफाई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सेवकों को सम्मानित कर भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सफाईसेवक नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं जिनका ख्याल रखना नगरपालिका का पहला कर्तव्य है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन स्वच्छ भारत को साकार करने के लिए हमारे सफाई मित्रों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही हर वर्ष ठण्ड के मौसम में सफाई मित्रों को निःशुल्क गर्म कपड़े वितरित करने के नियम को लागू कर दिया गया था जिसे नए कार्यकाल में भी यथावत रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा ईओ सन्तराम सरोज, सफाई नायक अरुण सिंह, अनिल कुमार, घनश्याम सहित स्टोर लिपिक महेंद्र चौधरी, अशोक गुप्ता, मनोज सिंह, अभय मारोदिया, शुभम सिंह मंथन, गौरव चौबे, रामु पाण्डेय के अलावा नपा के सभी सफाईमित्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
