कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
जम्मू कश्मीर में स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 28 पर पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाएं ने कैंडल मार्च निकालकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। पहले से ही तय कार्यक्रम के अनुसार पूरनपुर नगर में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के सामने दर्जनों शिक्षक और शिक्षिकाएं ने एक स्वर में आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष निरंजना शर्मा,हुकुम सिंह,अनामिका प्रजापति,
,अशोक कुमार,रवि भदौरिया,विजय शर्मा महेंद्र पाल,रहीस अहमद अश्वनी कुमार,किशन लाल ,प्रदीप सागर,अर्जुन कुमार,कपिल गुप्ता,वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों शिक्षक और शिक्षकाए उपस्थिति रही हैं।
