Search News

पारा इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़: दो बदमाश घायल

पारा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 12, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।पारा इलाके में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान आज़मगढ़ के अजय और कमलेश के रूप में हुई है, जो डॉक्टर केके सिंह के साथ किडनैपिंग और जहरखुरानी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल थे।

यह मुठभेड़ आगरा एक्सप्रेसवे के पास हुई, जहां पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

घायल बदमाशों को तुरंत ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य अपराधों में इन बदमाशों की भूमिका को लेकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है।


संवाददाता पुष्पेंद्र सिंह

Breaking News:

Recent News: