संतोष यादव
प्रयागराग बुधवार को कल्याणी ट्रस्ट द्वारा डॉ. एमवीआई विद्यालय रौहा, करछना में मनाई गई तथा सैकड़ों असहाय/गरीब लोगों को कम्बल वितरित किया गया । इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी जी को संविधान वेत्ता, उत्कृष्ट साहित्यकार तथा आदर्शवादी राजनीति का प्रतिबिम्ब बताया।
पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मेरे पिता आदर्श संसदीय प्रणाली एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे सिद्धांतों एवं मानदंडों पर अडिग रहने वाले विरले राजनेता थे। वे हमेशा सत्ता एवं शक्ति के दुरुपयोग से बचते रहे। हम उनके आदर्शों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
डीसीएफ अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने उनके राजनीतिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आरएसएस से लेकर जनसंघ और भाजपा में उनका योगदान और त्याग सदैव अविस्मरणीय रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता रईस शुक्ल ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्य के प्रति उनके प्रेम पर अपने विचार साझा किए। कवि राजेंद्र शुक्ला ने अपनी रचना के माध्यम से त्रिपाठी जी के सर्वांगीण व्यक्तित्व का सार प्रस्तुत किया। इसके अलावा ज्ञान सिंह पटेल, अनिल पांडे और शरद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राज रसिया और अजीता द्विवेदी संगीत टीम द्वारा भजन और जन्मेजय तथा अरुणोदय द्वारा शिव तांडव के सस्वर पाठ से कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक रहा l
कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ मणिशंकर द्विवेदी ने किया l कार्यक्रम संयोजक सुभाष तिवारी अधिवक्ता, उच्च न्यायालय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय प्रबंधक नारायण प्रसाद तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया! इस अवसर पर विनय शुक्ला, डॉ अंबिका पांडेय, आशीष मिश्र, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, शेष नारायण तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, अनिलमिश्र, सुशील पांडेय, अनुराग शुक्ला, शशि द्विवेदी, आशीष प्रताप सिंह इस अवसर पर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
