कैनवीज टाइम्स/डिजिटल डेस्क/लखनऊ। करछना प्रयागराज शनिवार को प्रयाग ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसंश बेंदौ करछना प्रयागराज में बीटेक, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डी फार्मा के नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर फंक्शन 'आगाज' का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नवप्रवेशित छात्रों को तिलक लगाया गया। संस्था के चेयरमैन ज्ञान सिंह पटेल , सचिव विकास सिंह, प्रकाश सिंह, राम ललक सिंह, प्रधानाचार्य डॉ राम रक्षा त्रिपाठी एवं कुलसचिव आशीष तिवारी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सरस्वती वंदना बी टेक तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली यादव एवं शिवानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजी अब्बास, प्रवीण पाण्डेय,प्रीती मिश्रा,प्राची मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में सोलो डांस तनीषा वर्मा,राजश्री पांडेय,सोनम साहनी,सत्य प्रकाश विश्वकर्मा,सूरज प्रजापति, रोहित गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय इत्यादि। नाटक रजत मिश्रा,शिवम गुप्ता, वाचस्पति मिश्रा और टीम, तथा डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के छात्रों के द्वारा किया गया।सोलो सांग अखिल सिंह,सत्य प्रकाश विश्वकर्मा,शुभम कुमार इत्यादि तथा छात्र, छात्राओं द्वारा दर्जनों बेहतरीन कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।

तथा इस फ्रेशर कार्यक्रम में मिस फ्रेशर तनीषा वर्मा तथा मिस्टर फ्रेशर शुभम कुमार को चुना गया। कल्चरल कमेटी के सदस्य मोमिश पांडे एवं प्रेम चंद्र राम ने सभी प्रतिभागी छात्रो को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्थान के डीन हिन्छ लाल पटेल एवं सभी विभागाध्यक्षों हिमांशु कुमार द्विवेदी, विरेन्द्र सिंह,भोला नाथ पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, मनीष सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महिपाल सिंह, आशमा नंद सिंह, अरविंद पाण्डेय, आशुतोष तिवारी,अनिल सिंह, प्रमोद मिश्रा, राजू प्रसाद ।
