सरकारी परिवहन कोरांव बसड्डा पर अवैध डग्गामार वाहनों का बोलबाला
जुवाड़ी, शराबी, गजेड़ी का लगता है जमघट
पिंक महिला शौचालय मे सुविधा शुल्क लेकर पुरुषो को भी मिलता है अंदर जाने की अनुमति
राहुल सिंह
--==-------
कोरांव प्रयागराज एक तरफ सरकार सरकारी बसड्डा को कायाकल्प व लोगो को आने जाने मे परेशानी न हो इसके लिए जगह जगह पर सरकारी अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है बता दे की कोरांव कस्बा मे काफी समय पूर्व सरकारी बसड्डा का निर्माण कराया गया था जिससे बस ख़डी हो सके साथ ही सवारीयों को भी बैठने का समुचित ब्यवस्था कराया गया था लेकीन इस समय सरकारी बसड्डा अपने भाग्य पर आसु बहा रहा है यहां पर सुबह सें लेकर शाम तक शराबी जुवाड़ी गजेड़ी भगेड़ी व अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे कोई भला आदमी बसड्डा पर नहीँ रुकता पूरी बिल्डिंग जर्जर है खिड़की दरवाजा टुटा है रगाई पोताई कई वर्षो सें हुआ ही नहीँ है पानी सप्लाई लाइट कनेक्शन नहीँ है मुख्य गेट टुटा है ज्यादातर गेट का पार्ट चोर उठा ले गए शौचालय टुटा गंदगी सें पटा पड़ा है अंदर प्राइवेट वाहन खड़ा रहते है एक तरह सें सरकारी बसड्डा प्राइवेट लोगो के कब्जे मे है कैम्पस के अंदर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था वह भी आधा अधूरा कराकर काम बंद पड़ा है पुरे परिषऱ व आसपास स्थानीय लोग कूड़ा कचरा फेकते है सफाई कर्मचारी द्वारा मना करने नहीँ मानते उल्टा झगड़ा करते है सरकारी बस जब अपने समय पर स्टैंड पर सवारी बैठाने के लिए ख़डी होती है तो प्राइवेट बस आगे खड़ा कर देते है जिससे सरकारी बस पर सवारी न बैठे डर भय के कारण सरकारी बस का कंडेक्टर भी नहीँ बोल पाता बसड्डा के बाहर बना महिला निःशुल्क शौचालय केवल महिलाओ के लिए बना है लेकीन 10 रूपये सुविधा शुल्क लेकर पुरुषो को भी अंदर जाने दिया जाता है स्थानीय लोगो ने परिवहन विभाग, आरटीओ विभाग, पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो का ध्यान आकृस्ट कराने की माँग की है
सरकारी बसड्डा जुवाड़ियों शराबीयो व अराजकतत्वों का अड्डा बन चूका है स्थानीय शासन प्रशासन सें माँग करता हु की इस पर लगाम लगाये जिससे निर्भीक होकर लोग बसड्डा पर ठहर व रुक सके
पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता प्रयागराज
फोटो
