कैनवीज टाइम्स/डिजिटल डेस्क/बीकेटी,लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक युवक का शव आलू के खेत के किनारे मिट्टी में पड़ा मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की तो वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।मंगलवार सुबह बख्शी का तालाब थानांतर्गत नया अस्थल रैथा गांव निवासी किसान सोनू (40)वर्ष पुत्र स्व.राम औतार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रैथा गांव के पास आलू के खेत पड़ा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू सोमवार शाम को घर से गांव के पास ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था,लेकिन देर रात तक वह घर वापस नही आया,हालाकि उसके परिजन उसकी तलाश में आस पास खोजबीन कर रहे थे,फिर भी कोई पता नहीं चल सका था।वही मंगलवार सुबह पास के गांव का ही एक व्यक्ति शौच के लिए गया था,तभी उसके एक युवक को आलू के खेत के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा जिसकी जानकारी उसने गांव में दिया और यह ख़बर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई,शव मिलने की सूचना पर सोनू के परिजन भी मौक़े पर पहुंचे और शिनाख्त की।वहीं घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त करवाकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी,वही मौक़े पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।वही मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।वही इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी ऋषभ रुण्डवाल ने बताया कि घटना की जांच में टीमें लगी हुई है,तहकीकात चल रही है,जल्द घटना का असली मामला पता चल सकेगा और खुलासा हो सकेगा।वहीं मृतक की मां ने गांव के ही तीन युवकों पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, उसकी मां ने बताया कि मेरा बेटा शराब पीने का आदि था ये गांव के ही ये तीनों युवक आए दिन बेटे की हत्या करने की धमकी दिया करते थे।
