बीकेटी,लखनऊ
भारतीय संविधान के शिल्पकार,सामाजिक न्याय के अग्रदूत 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौक़े पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा बीकेटी के बूथ मामपुर बाना पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कर्तव्यों को याद किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष सुनील भदौरिया ने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान में सभी को शिक्षा,चिकित्सा,एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समान रूप से दिलाया।आज बाबा के संविधान की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष सुनील भदौरिया,सभासद आसाराम रावत मामपुर बाना,अनिल गौतम एडवोकेट,इसरार अहमद सेक्टर प्रभारी,अनुज गौतम,जय कुमार,सियाराम, अवधेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
