Search News

बीकेटी में समाधान दिवस में पहुंचे डीएम,तहसील परिसर का निरीक्षण

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: December 7, 2024

कैनविज टाइम्स संवाददाता/ बीकेटी,लखनऊ । शनिवार  को लखनऊ जनपद अंतर्गत बख्शी का तालाब तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार के आने की सूचना पर तहसील सभागार में फरियादियों का तांता लग गया।भीड़ अधिक होने पर शिकायतकर्ताओं से कतार में लगकर अपनी समस्याओं को उनके समझ रखने को कहा।संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे पहले जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर स्थित खतौनी रूम,कानूनगो कक्ष,लेखपाल कक्ष,स्वान कंप्यूटर रूम आदि का किया निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान वरासत के निरस्त प्रकरणों का स्वय सत्यापन भी किया।इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग पिछले तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके प्रकरणों का तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे।निस्तारणो के सत्यापन के लिए अधिकारी शिकायतकर्ताओं को कॉल करके ले फीडबैक ले।इस दौरान अन्य जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Breaking News:

Recent News: