Search News

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद देश के 32 एयरपोर्ट फिर खुले, एएआई ने जारी किया आदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश के 32 एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से खोलने का आदेश दिया है, जो पहले 15 मई तक बंद थे।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 12, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए देश के 32 एयरपोर्ट अब पुनः खोल दिए गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इन एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए तत्काल प्रभाव से खोलने का निर्देश दिया है। बीते कुछ दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के चलते इन 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर इन एयरपोर्ट को बंद रखने का निर्णय लिया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

हालांकि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद हालात में सुधार देखा जा रहा है। सीमा पर सुरक्षा बलों की चौकसी के बीच हालात सामान्य होने पर एएआई ने इन हवाई अड्डों को फिर से खोलने का फैसला लिया है।

AAI द्वारा जारी सूची में शामिल एयरपोर्ट:


खुले जाने वाले एयरपोर्ट में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, अमृतसर, श्रीनगर, लेह, पठानकोट, जम्मू, चंडीगढ़, अहमदाबाद और अन्य प्रमुख हवाई अड्डे शामिल हैं। एएआई ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइनों से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें, क्योंकि हवाई सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
 

हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सुरक्षा बल सीमा पर पूरी तरह सतर्क बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस फैसले से यात्रियों और एयरलाइंस को राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता का सामना कर रहे थे।

Breaking News:

Recent News: