Search News

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर पर दे सकते हैं बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जहां वह ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद की स्थिति पर बड़ा बयान दे सकते हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 12, 2025

कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जहां वह पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बड़ा बयान दे सकते हैं। यह संबोधन 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद हो रहा है, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। गौरतलब है कि 7 मई को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर 400 से अधिक ड्रोन हमले किए, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि उसने सिर्फ आतंकवाद के अड्डों को निशाना बनाया है। सोमवार को तीनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल (डीजी) ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की सैन्य कार्रवाई की जानकारी देशवासियों से साझा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारतीय वायुसेना ने कराची के सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया, जो पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में भेजे गए ड्रोन हमलों का जवाब था। सेना के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की सैन्य कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि किसी देश विशेष के खिलाफ।प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देशवासी जानना चाहते हैं कि सरकार आगे क्या कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देश और दुनिया की नजरों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: