Search News

भारत-पाक सीजफायर: सीमा पर पहली शांत रात, सेना ने बताया सामान्य हालात

सीजफायर के बाद भारत-पाक सीमा पर पहली बार शांति, भारतीय सेना ने कहा - हालात सामान्य, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोई हमला नहीं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 12, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित सीजफायर के बाद सीमा पर स्थिति सामान्य होती दिखाई दे रही है। भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि बीती रात जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में पूरी तरह शांति रही और पाकिस्तान की ओर से कोई हमला नहीं हुआ। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात सीमा पर कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई और हाल के दिनों में यह पहली शांत रात रही। सेना के अनुसार, अखनूर और अन्य सीमा क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह सामान्य है।
 

अखनूर से सामने आए एक वीडियो में देखा गया कि क्षेत्र में लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं और किसी प्रकार का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा। सेना ने स्पष्ट किया कि सीमा पर निगरानी बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का स्वागत किया है। उनके उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि यूएन हालात पर नजर बनाए हुए है और संघर्ष को कम करने के हर प्रयास का समर्थन करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सीजफायर के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव कम हो सकता है, लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी। पाकिस्तान के लिए संघर्ष विराम बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दबाव बना हुआ है।

Breaking News:

Recent News: