ब्लॉक पंडरी कृपाल के मनरेगा में हो रहे फर्जी वाड़ा पर पर कमीशन के चक्कर में नहीं हो रही कार्रवाई: डिजिटल डेस्क,लखनऊ : जिले के पंड़री कृपाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिक रिया में मनरेगा के कार्यों में भारी गड़बड़ी की जा रही है। कागजों में दो स्थानों पर मिट्टी पटाई आदि का काम दर्शा दिया जाता है।तीन दिन सिर्फ तलाब पर मजदूरों को लगाया गया है और तालाब पर बंधे पर मिट्टी पिटाई का कार्य कराया गया है,लेकिन मंगलवार तीन दिसंबर को 147 श्रमिकों का मास्टर रोल कागज में चल रहा था।वही पुरानी फोटो अपलोड कर दी जाती है मगर मौके पर एक भी मजदूर काम नहीं करता मिला है।प्रधान व रोजगार सेवक और सचिव के की मिलीभगत से बिना काम कराए ही मजदूरी का भुगतान करा दिया जा रहा है।पड़री कृपाल विकासखंड अंतर्गत मंगलवार को टिकरिया गांव में गाटा संख्या 304 में माधव राज के खेत के पास तालाब पर मिट्टी पटाई का कार्य मस्टर रोल में चल रहा था लेकिन उसे दिन धरातल पर एक भी श्रमिक मौजूद नहीं थे।तथा दूसरा कार्य क्षेत्र पंचायत सालपुर सेमरा राम तीरथ खेत से टिकरिया टयूबुल होकर रामापुर तक मिट्टी पटाई के कार्य 15 मस्टर रोल में 147 मजदूर लगा होना दर्शाते हुए आन लाइन अपलोड किया।इतना ही नहीं इसमें फोटो भी लोड की गई।मगर हकीकत कुछ और थी।उक्त दोनों स्थानों पर एक भी मजदूर कार्य करता नहीं मिला।वही एक गाँव के व्यक्ति ने नाम न छपने कि शर्त पर बताया है कि दोनों जगह पर आज काम बंद है। एक ही फोटो लगाकर अलग-अलग दिनों की दिखाई मजदूर
सूत्रों के अनुसार, पड़री कृपाल ब्लॉक में मनरेगा मजदूरी में हो रही धांधली को लेकर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। शिकायती पत्र में कहा गया कि पड़री कृपाल ब्लॉक की वीडियो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं और मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत भिटीपटखोली, टिकरिया और केवल में किए गए मनरेगा काम की जानकारी अपलोड की गई है। टिकरिया गांव में 22 नवंबर से लगातार 88 या 87 श्रमिकों की उपस्थिति तेरह दिनों तक दिखायी गई है,। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन से बातचीत की गई, जिन्होंने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
