कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से बीकेटी विकासखंड अंर्तगत कुम्हरावाँ खेल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर,निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण,सरकारी योजनाओं के जागरूकता हेतु कैंप( फार्मर रजिस्ट्री कैंप )एवम दिव्यांगों हेतु ट्राईसाईकिल,बैसाखी,बुजुर्गों के लिए छड़ी,कान की मशीन,चश्मा वितरण एवं कंबल वितरण महाभियान में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डाक्टर दिनेश शर्मा व बीकेटी विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने शीतलहर एवं भीषण ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।वही उन्होंने जनहित के दृष्टिगत इस पुनीत आयोजन के लिए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा का हार्दिक आभार जताया।

कार्यक्रम के संयोजक अमित गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि इंदारा व विजय शुक्ला जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन रहा।इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन इटौंजा अवधेश अवस्थी,अमित वाजपेयी प्रधान कुम्हारावां,अतुल शुक्ला सहित अन्य सम्मानित लोग तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
