कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत के पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत रमनगरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में सर्वप्रथम विधायक के प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात ब्लाक कॉर्डिनेटर द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामवासियों का स्वागत किया गया। उसके बाद महिला कल्याण विभाग के वन स्टाप सेंटर मे मिलने बाली सुविधाओं के बारे मे मृदुला शर्मा द्वारा बताया गया विभाग मे चल रही समस्त योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,बाल सेवा योजना,निराश्रित महिला पेंशन के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन से संजय सिंह ने 1098 के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, सचिव आरके गौतम,सचिव नागेंद्र कुमार,वन स्टाप सेंटर से परामर्शदाता मृदुला शर्मा,प्रोबेशन कार्यालय से अभिषेक शुक्ला परामर्शदाता,चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर संजय सिंह,एडीओ समाज कल्याण, ब्लॉक से उल्फत अली,पूर्ति विभाग,डॉ मनीष शर्मा व अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे है।
