लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आब्स एवं गायनी विभाग द्वारा दो आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सोमवार को एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से गर्भवती माॅ से बच्चे में एच0आई0वी और सिफइलिस संक्रमण की रोकथाम व इलाज एवं गर्भावस्था में एच0आई0वी जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। वहीं मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय एच0आई0वी सिफलिस के ऊर्ध्वाधर संचरण का उन्मूलन’ था। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो0 डाॅ0 सी0एम0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो0 ए0के0 सिंह, रजिस्ट्रार प्रो0 ज्योत्सना अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅॅ श्रीकेश सिंह व अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे। डाॅ0 गीता अग्रवाल, ज्वाइंट डायरेक्टर,आई0सी0टी0सी द्वारा भी कार्यक्रम में भाग लिया गया।

