Search News

लखनऊ उत्तर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य :- डॉ. नीरज बोरा

शिलान्यास
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: March 23, 2026

- विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ उत्तर क्षेत्र में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

- क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. बोरा

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के अनेक कार्यों का शुभारंभ किया। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. बोरा ने जानकीपुरम द्वितीय, लाला लाजपत राय वार्ड, निराला नगर और फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के निवासियों को विकास कार्यों की भेंट दी। जिसमें उन्होंने जानकीपुरम गार्डन में सतीश कुमार सोनी के मकान से सुभाष चन्द्र बरनवाल के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य। लाल लाजपत राय वार्ड में उस्मान एन्क्लेव से आर.सी.सी. नाले एवं नाली कवर का निर्माण कार्य। तो वहीं निराला नगर में डॉ. सुशील उपाध्याय के आवास के सामने स्थित अशोक सिंघल पार्क में रंगाई-पुताई व सौंदर्यीकरण का कार्य एवं फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में तिरंगा चौराहे से आरती टेन्ट हाउस तक गहरी नाली निर्माण का कार्य, निर्मला हॉस्पिटल से चौबे डेयरी तक सड़क व नाली निर्माण कार्य जैसे महत्वपूर्ण जनसुविधाओं को पुष्ट करने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।

वहीं इस मौके पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जिन विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, उनसे जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य है और मैं हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पथ पर आप सभी की सेवा में उपस्थित हूं। शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद राघवराम तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्य, सी के वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, घनश्याम अग्रवाल, अनुराग साहू, राकेश सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, पंकज तिवारी, अशोक वर्मा, आशुतोष सिंह, राजू सिंह रूपाली गुप्ता, गुड़िया निगम, प्रमोद चतुर्वेदी, किशोर प्रजापति, संदीप वर्मा, विनोद अवस्थी, डॉ पूजा उपाध्याय, अमरनाथ अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष बरनवाल, अभय गुप्ता, रामकिशोर चौबे भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: