कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।
लोकेशन.. लखनऊ
रिपोर्टर.. प्रवीण यादव
लखनऊ के बीकेटी थाना अंतर्गत बंगाल की रहने वाली महिला डॉक्टर ने ज्योतिषाचार्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई । मामला नगर पंचायत बीकेटी के रुदही वार्ड का है महिला ने बताया कि एस्ट्रोलॉजी एप के माध्यम से ज्योतिषाचार्य अमरमणि त्रिपाठी से उनकी बातचीत 2021 से चल रही है।

दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर कोलकाता पहुंचकर युवती के साथ रहने लगा और दो वर्ष तक यौन शोषण करता रहा और महिला डॉक्टर से रुपए ऐठता रहा मौका पाकर आरोपी लखनऊ आ गया और युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को पीड़ित महिला आरोपी के घर पहुंची तो महिला सन्न रह गई जब उसको ये पता चला कि आरोपी पहले से शादी शुदा है महिला को सामने देख आरोपी उससे लड़ने लगा और अभद्रता भी की महिला ने जिसकी शिकायत थाने पर की वहीं अतिरिक्त थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।।
