Search News

लखनऊ में स्कूलों के समय नहीं लगेगा जाम: 97 ट्रैफिक मार्शलों को दिया गया प्रशिक्षण

Lucknow traffic police trained 97 traffic marshals from 17 schools to manage traffic during school closing hours. The initiative aims to reduce congestion near schools and improve road safety.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 7, 2026

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद स्कूलों में ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती और प्रशिक्षण का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फिलहाल 17 स्कूलों के 97 ट्रैफिक मार्शलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि स्कूल छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के अनुसार, शहर में स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा नियुक्त ट्रैफिक मार्शलों को यातायात पुलिस लाइन में सात दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों, भीड़ प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है।

इस प्रशिक्षण में शामिल स्कूलों में लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, सीएमएस गोमती नगर विस्तार, सीएमएस स्टेशन रोड, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर, सीएमएस गोमती नगर विशाल खंड कैंपस, एलपीएस, ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, एसकेडी एकेडमी विक्रांत खंड, जोसेफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लोरेटो इंटरनेशनल स्कूल, एलपीएस साउथ सिटी, सेंट मैरी और माउंट कार्मल कॉलेज सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से स्कूलों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और छात्रों व अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी।

Breaking News:

Recent News: