Search News

शांतिकुंज हरिद्वार से बहराईच के लिए वैदिक विधि विधान से पूजित कलश प्रस्थान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

हरिद्वार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 9, 2024

कैनवीज टाइम्स/डिजिटल डेस्क/लखनऊ। बहराइच। अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से बहराइच के लिए वैदिक विधि विधान से पूजित कलश प्रस्थान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार परिसर स्थित प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा वृत्त में आयोजित इस कलश पूजन समारोह में सैकड़ों गायत्री परिजन और आस्थावान श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ परिव्राजक श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि सौ वर्ष पहले वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित राम शर्मा आचार्य ने शांतिकुंज परिसर में अखंड ज्योति की स्थापना की थी, तब से अनवरत ज्योति का प्रज्जवलन हो रहा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज वैदिक विधि से पूजित ज्योति कलश यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में किया गया।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन जय प्रकाश वर्मा, प्रबंध ट्रस्टी संदीप मिश्रा, जिला संयोजक यस० के० त्रिपाठी, महिला मंडल कार्यकर्त्री शशि सिंह, रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य कई प्रमुख लोग आयोजन में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ज्योति कलश को बहराइच में 11 दिसंबर से प्रस्तावित 3 दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ हेतु लाया जाएगा।

समापन के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न प्रज्ञा विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Breaking News:

Recent News: