Search News

सरकारी खाते से लाखों साफ गांव की सफाई जस की तस सड़कों पर भरा है पानी आवागमन में हो रही दिक्कत

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता गांव जादोपुर गहलुइया सफाई के नाम निकल गए लाखों रुपए
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 10, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जादोपुर गहलूइया  में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। सफाई कर्मचारियों के ना आने से गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। नालियों और सड़कों पर गंदगी जमा हो गई है।एक तरफ सरकार जहां साफ सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से सफाई कर्मचारी रखे हैं। वही इस गांव में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत में नालियों के चौक होने से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ग्राम वासियों ने बताया कि गंदगी के कारण आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में जाने वाले बच्चों का ओर बुजुर्ग नली के गंदे पानी को लांघ कर जाने को मजबूर  है। अगर जरा सी चूक हो जाए तो बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में ही नाली में गिरकर घायल के साथ गंदगी लग जाती है। लेकिन फिर भी साफ सफाई के नाम पर सरकारी खातों से लाखों रुपया साफ हो गया है लेकिन धरातल पर साफ सफाई नजर नहीं आ रही है। जल्द ही ग्रामीण इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से करने की बात कह रहे हैं। जिससे गांव में साफ सफाई हो सके और गांव स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ दिखाई दे सके।

 

 


 

Breaking News:

Recent News: