Search News

3 ग्राम हीमोग्लोबिन एवं 30 हजार प्लेटलेट्स वाली मरीज की हुई नार्मल डिलीवरी

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 6, 2024

कैनविज टाइम्स लखनऊ । 

हुई नार्मल डिलीवरी कोराँव प्रयागराज  कोरांव.के सुकृत अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में अब कोराँव भी पीछे नहीं रहा. क्रिटिकल से क्रिटिकल आपरेशन भी सुरक्षित तरीके से हो रहे है.  जादीपुर गांव की रहने वाली आरती देवी पत्नी अरुण कुमार  की 3 ग्राम हीमोग्लोबिन  और 30 हजार प्लेटलेट्स होने पर भी सुकृत हॉस्पिटल के डा. आर. के. कुशवाहा (सर्जन )और महिला डॉ सोनी कुशवाहा सर्जन ने नार्मल डिलीवारी कराया. अब माँ और बच्चा दोनों खतरे से बाहर है ।

आरती देवी का इलाज सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा था, खून और प्लेटलेट्स की कमी के कारण सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल जबाब दे चुके थे. तब वे सुकृत हॉस्पिटल में  भरोसा करके आई डा. कुशवाहा ने इलाज शुरू किया और नार्मल डिलीवरी हुई।

आरती के पति अरुण कुमार ने डा. कुशवाहा और हॉस्पिटल की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोराँव के सारे हॉस्पिटल लगभग जबाब दे चुके थे, लेकिन इस कंडीशन में सुकृत में भी नार्मल डिलीवरी हुई. अब हमारा बच्चा और पत्नी दोनों सुरक्षित है।

अरुण कुमार ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि शहर की भाग दौड़ और भारी खर्च से हमें छुटकारा मिल गया. यहां कम खर्च में हमारी पत्नी का बेहतर सुविधा युक्त इलाज हुआ फिलहाल यह केस कोरांव सुकृत हॉस्पिटल का पहला नहीँ इस तरह सें अब तक कई लोगो को बेहतर इलाज  डॉ आरके कुशवाहा मुहैया करा चुके है जिससे पुरे क्षेत्र मे एक अच्छे डॉ के रूप मे जाने जाते है।

Breaking News:

Recent News: