Search News

NH 30 पर पिकअप की टक्कर से ऑटो में बैठे स्कूली बच्चे घायल

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 5, 2024

कैनविज टाइम्स/ डिजिटल॥  राजधानी लखनऊ में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार स्कूल के बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप के ड्राइवर की हालत नशे में थी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस जोरदार टक्कर से ऑटो के सामने खड़ी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई।घायल बच्चों को तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अस्पताल भेजा गया।यह घटना थाना मोहनलालगंज के अंतर्गत भावाखेड़ा क्षेत्र में हुई।

Breaking News:

Recent News: