कैनवीज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक समुदाय के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 31 दिसंबर 2024 से म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया छह महीने में दूसरी बार हो रही है, जिससे शिक्षक अपनी इच्छानुसार दूसरे स्कूल में स्थानांतरण कर सकेंगे। इस पहल से शिक्षकों को बेहतर कार्यस्थल मिलने की उम्मीद है, और वे अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के मुताबिक कार्यस्थल बदलने में सक्षम होंगे।
