Search News

अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, सेना के जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया जोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र को संबोधित करने के बाद अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी सेवा भावना की सराहना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र को संबोधित करने के बाद अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी सेवा भावना की सराहना की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 13, 2025

कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने जवानों के साथ संवाद किया, जहां उन्होंने उनके अनुभवों और मिशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। पीएम मोदी की यह अचानक यात्रा जवानों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जवानों की बहादुरी और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री को अपने कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में अवगत कराया। पीएम मोदी ने उनकी कुशलता और साहस की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी देश सेवा में इसी निष्ठा और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी की जवानों से यह मुलाकात न केवल उनकी उत्साहवर्धन के लिए थी, बल्कि यह देश की सुरक्षा में तैनात हर जवान के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक भी है।

Breaking News:

Recent News: