Search News

इनर व्हील क्लब की ऑफिशियल मीटिंग बरेली में हुई संपन्न

इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन विजिट के तहत बरेली में आधिकारिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्लब पदाधिकारियों ने फाइल निरीक्षण और इनर व्हील ब्रांडिंग प्रोजेक्ट का अनावरण किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 10, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत  के  इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के पदाधिकारी 6 मई को डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन विजिट के लिए बरेली गए थे।जहां डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नीलू सिंह ढाकरे के साथ वर्तमान अध्यक्ष पूनम गुप्ता और उनकी टीम की ऑफिशियल मीटिंग हुई जिसमें डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार डॉक्टर नीलू मिश्रा भी उपस्थित रही थी।सभी पदाधिकारियों द्वारा बनाई फाइल का निरीक्षण किया गया।जिसमें सचिव रिंकी गुप्ता  और संपादिका रुचि खन्ना ने आर्ट एंड क्राफ्ट से कोषाध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने पेंटिंग से अपनी फाइल को खूबसूरती दी थी।क्लब की चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता के मार्गदर्शन से इनर व्हील ब्रांडिंग प्रोजेक्ट का अनावरण डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन से करवाया यह प्रोजेक्ट उनको बहुत पसंद आया।डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने इनर व्हील के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन सीजीआर बंदिता शर्मा ने किया है।सीजीआर रजनी अग्रवाल और पूरनपुर ग्लोरी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: